फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Evaluation of high school answer sheets completed

Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Thu, 27 Mar 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of high school answer sheets completed
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को 13,990 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। अब तक कुल 3,59,686 उत्तर पुस्तिकाओं के मुकाबले 1,34,425 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 1,40,223 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं को शत प्रतिशत मूल्यांकन हो गया है, जबकि अभी इंटरमीडिएट की 14,540 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है।
विज्ञापन

संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में आवांटित 92,448 के मुकाबले कुल 85,902 प्राप्त हुईं। सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर में आवांटित 51,550 की तुलना में 49,375 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इन सभी में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया। इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में अवांटित 52,203 के मुकाबले 48,523 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाईस्कूल का पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर और जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में केवल इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य शेष बचा है। बृहस्पतिवार को 40 मुख्य परीक्षक और 471 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कुल आवंटित 3,77,925 के मुकाबले 3,59,686 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। वहीं 2,74,648 जांची जा चुकी हैं। इसमें 14,540 केवल इंटरमीडिएट की अभी शेष हैं। इसके अलावा अनुपस्थित चल रहे मुख्य परीक्षक और परीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-



मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने दर्ज किया विरोध

बोर्ड की उत्तर पत्रिकाओं के मूल्यांकन के नौवें दिन भी परीक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव, जलालपुर, अंबेडकर नगर में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। कमलनयन, कामरान अहमद खान, विपिन कुमार, इंद्रजीत वर्मा, कपिल देव, सच्चाराम, राम कीर्ति चौधरी, हितेश, चौधरी प्रकाश चंद, अरविंद कुमार, सुनील शर्मा, शिव बालक, अशोक तिवारी, रघुवंश मणि, रविंद्र सिंह यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed