फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Entire district in the grip of fog, people upset due to cold

घने कोहरे की चपेट में पूरा जिला, ठिठुरे लोग

Thu, 05 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Entire district in the grip of fog, people upset due to cold
अंबेडकरनगर में गुरुवार को छाया रहा घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

दो दिन की राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर से मौसम का रुख बदल गया। सुबह से ही समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में आ गया। सर्द हवा के चलते लोग कांपने को मजबूर हो गए। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन तपिश न होने के चलते लोगों को राहत नहीं मिली। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया। जगह-जगह लोग अलाव तापते रहे।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड में बस व ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। दो दिन से दोपहर बाद तेज धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली थी। इस बीच गुरुवार को सुबह से ही समूचा जनपद घने कोहरे की चपेट में आ गया। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर रहे। इसके अलावा सर्द हवा भी चलती रही।
विज्ञापन


नतीजतन हाड़कंपाऊ ठंड से लोगों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा। लोग आवश्यक कार्यों से ही बाहर निकले। इसके चलते जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के सामने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी भी सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नतीजतन जगह-जगह लोग निजी अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। उधर कड़ाके की ठंड के बीच बसों का इंतजार कर रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ रही ठंड के बाद भी जिले में कंबल वितरण के कार्य में तेजी नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed