फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineering college students raging on negligence

लापरवाही पर भड़के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र

Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Engineering college students raging on negligence
अंबेडकरनगर पुलिस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे छात्रों को समझाते एसडीएम व सीओ सदर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। टांडा कलवारी पुल के निकट नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबे इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का मंगलवार दोपहर तक कुछ पता न चल पाने से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का धैर्य जवाब दे गया। तमाम छात्रों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। छात्रों के आक्रोश को देख प्रशासन में हड़कंप मच गया। छात्रों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय से एनडीआरएफ टीम को मौके पर नहीं बुलाया गया। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर के छात्र तरमेश शिवम व दिवांशु अपने चार अन्य दोस्तों के साथ टांडा कलवारी पुल के निकट सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तरमेश व दिवांशु नदी में डूब गए थे। सूचना पर एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोरों ने तलाशी शुरू की थी, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका था। अंधेरा हो जाने से तलाशी का कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के अनुसार उस समय आश्वस्त किया गया था कि मंगलवार सुबह छह बजे से फिर से तलाशी का कार्य प्रारंभ होगा। उन्हें एनडीआरएफ टीम बुलाने का भी भरोसा दिया गया। इस बीच मंगलवार पूर्वाह्न तक जब एनडीआरएफ टीम नहीं पहुंची, तो इससे नाराज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का धैर्य टूट गया। इंजीनियरिंग कॉलेज से निकले तमाम छात्रों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। घेराव के तौर पर छात्रों ने नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि एनडीआरएफ टीम को बुलाने में पुलिस व प्रशासन ने गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र संजय, राजेश, अमित कुमार, लालजी, सत्यम, प्रियांशु, लक्ष्मण प्रसाद, हिमांशु, राजकुमार, रणजीत, विमलेश ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को हुए लगभग 24 घंटे होने को हैं, लेकिन अब तक डूबे छात्रों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। सुबह भी बचाव कार्य देर से शुरू किया गया, जबकि एनडीआरएफ टीम तक नहीं पहुंच सकी। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही एसडीएम सदर मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझा कर शांत कराया। बताया गया कि छात्रों की तलाश को लेकर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed