{"_id":"6489fb5364723a6b6400e4e6","slug":"employee-suspended-for-charging-more-ambedkar-nagar-news-c-13-1-289298-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अधिक शुल्क लेने पर कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अधिक शुल्क लेने पर कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेेडकरनगर)। जन्म प्रमाणपत्र बनाने में निर्धारित शुल्क से ज्यादा लेने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने संबंधित कर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। इसके पहले भी उनके निर्देश पर एक कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई हो चुकी है। अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कीमत पर अब नगर पंचायत में कोई भ्रष्टाचार नहीं होने पाएगा।
अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में पहली बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से ही ओमकार गुप्त ने कड़े तेवर अपना रखा है। पानी के टैंकर के नाम पर ज्यादा शुल्क लेने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई के बाद बुधवार को नगर पंचायत में जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर अधिक रकम लेने की शिकायत की।
अध्यक्ष ने इस पर संबंधित कर्मी आनंद कुमार को तलब कर लिया। उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल निलंबन कर दिया जाए।