फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity will reach 98 council schools

Ambedkar Nagar News: 98 स्कूलों में रोशनी के बीच पढ़ेंगे बच्चे

Tue, 27 Dec 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity will reach 98 council schools
अंबेडकरनगर। जिले के 98 परिषदीय विद्यालयों में जल्द ही बिजली बल्ब की रोशनी पहुंचेगी। इसका सीधा फायदा यहां पढ़ने वाले 12 हजार छात्र-छात्राओं को पठन पाठन के दौरान मिलेगा। पॉवर कॉर्पोरेशन विभाग की तरफ से इन स्कूलों को बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत झटपट पोर्टल पर नए कनेक्शन के आवेदन के बाद अब बिजली विभाग की टीम इन विद्यालयों का सर्वे करेंगी।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर प्रकाश के साथ ही गर्मी में पंखे की हवा की सुविधा मुहैया कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत बिजली कनेक्शन युक्त बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में 1582 परिषदीय विद्यालय के इतर 98 विद्यालयों में ज्यादा दूरी के साथ ही कुछ अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के कारण अभी तक बिजली कनेक्शन सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है। ऐसे विद्यालयों को भी अब बिजली कनेक्शन युक्त बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों के माध्यम से झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के लिए आवेदन भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झटपट पोर्टल पर आवेदन के बाद अब पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम इन विद्यालयों का सर्वे कर बिजली कनेक्शन मुहैया कराने में खर्च होने वाली धनराशि का अलग अलग स्टीमेट तैयार करेंगी। इसके बाद उसे मंजूरी के लिए विभाग को भेजा जाएगा। ताकि मुख्यालय से खर्च धनराशि उपलब्ध होते ही संबंधित विद्यालयों में बिजली कनेक्शन देने का कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed