Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply to 70 thousand people was disrupted for 12 hours, people were troubled

Ambedkar Nagar News: 12 घंटे तक 70 हजार आबादी की बिजली ठप, लोग परेशान

Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 20 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 70 thousand people was disrupted for 12 hours, people were troubled
- अंधेरे में गुजरी रात, रविवार सुबह बहाल हुई आपूर्ति
विज्ञापन

- विभाग का दावा रात तीन बजे ही कर दी गई थी आपूर्ति
फोटो-8
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। नेवादा बिजली उपकेंद्र से जुड़ी 70 हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे तक ठप रही। शनिवार देर शाम लगभग नौ बजे इनकमिंग केबल फुंक गया। नतीजा यह हुआ कि चार फीडर की बिजली गुल हो गई। सबसे अधिक समस्या रविवार सुबह पेयजल को लेकर हुई। हालांकि सुबह साढ़े आठ बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर काॅर्पोरेशन बढ़-चढ़कर दावे तो कर रहा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। शनिवार रात भी कुछ ऐसा ही ही हुआ। नेवादा बिजली उपकेंद्र की इनकमिंग केबल रात नौ बजे अचानक फुंक गया। इससे नेवादा, सेहरी, बंदीपुर, व अंबरपुर फीडर से जुड़े भुजगी, रंडौली, उदयपुर, नोनहरा, भीखपुर, पैकौली बाजार, जैतपुर, गोविंदपुर, राजेपुर, बल्लीपुर, सेहरी, शिवपाल, बरगहा, बेगीकोल, दौलताबाद, आशापुर, अमदही, प्रतापपुर, मुंडेहरा, चकिया, रतना समेत 48 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि लगभग 70 हजार आबादी अंधेरे में डूब गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने कटौती समझा, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो जिम्मेदारों से जानकारी हासिल करने लगे। तब पता चला कि केबल फुंक गई है। गड़बड़ी दूर न होने के चलते उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में ही गुजारना पड़ा। रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच सबसे अधिक मुश्किल पेयजल को लेकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बदले जाएं जर्जर उपकरण
नेवादा उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता राजेंद्र कुमार व अरविंद ने कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरण को बदला नहीं जाएगा तब तक सुचारु बिजली उपलब्ध होना मुश्किल है। रोशनी का पर्व दिवाली करीब है। ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए कि वे समय रहते जर्जर हो चुके उपकरणों को बदलवा दें। इरफान व संतोष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को भी रवैया बदलने की जरूरत है। यदि उपभोक्ता बिजली संबंधित जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो उसका जवाब नहीं दिया जाता। इससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पाती।

--------------
समय रहते दूर हुई गड़बड़ी
इनकमिंग केबल फुंका था। जानकारी होते ही कर्मचारी रात में गड़बड़ी दूर करने के प्रयास में जुट गए। मध्यरात्रि के बाद लगभग तीन बजे तक गड़बड़ी दूर कर ज्यादातर क्षेत्रोंं में आपूर्ति बहाल कर दी गई। सुबह सभी जगह आपूर्ति पूरी तरह सामान्य थी।
सज्जाद आलम, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed