{"_id":"66dc92c87d005a475807fc4f","slug":"electricity-bill-will-be-generated-as-soon-as-you-take-a-photo-of-the-meter-reading-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120811-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मीटर रीडिंग की फोटो खींचते ही बन जाएगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मीटर रीडिंग की फोटो खींचते ही बन जाएगा बिजली का बिल
Sat, 07 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसीआर तकनीकी मीटर रीडरोंं की मनमानी पर लगेगी नकेल
जनपद के चार लाख 10 हजार बिजली उपभोक्ताओंं को होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जनपद के चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओंं के लिए राहत की खबर है। अब बिजली का बिल बनाने में मीटर रीडरोंं की मनमानी नहीं चल सकेगी। अब मीटर रीडर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) एप्लीकेशन की मदद से बिजली का बिल बनाएंगे। इससे बिजली का बिल निकलने के दौरान रीडिंग मेंं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी।
जिले के 42 उपकेंद्रोंं से चार लाख 10 हजार बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। इन उपभोक्ताओं तक समय से बिजली का बिल पहुंचाने की जिम्मेदारी 292 मीटर रीडरोंं के हाथोंं मेंं है। अभी तक मीटर रीडर विद्युत उपभोक्ता के मीटर से रीडिंग लेकर मशीन से बिल बनाते हैं। इसमें कई बार उपभोक्ता मीटर रीडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते रहते हैं। इन सबको देखते हुए बीते दिनों नई तकनीक ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) से बिजली का बिल बनाने का निर्णय हुआ। इससे काम भी शुरू कर दिया गया है। यह एप्लीकेशन मीटर रीडर के मोबाइल में लोड रहेगा। इससे मीटर रीडर जैसे ही मीटर से रीडिंग और डिमांड की फोटो खींचेगा, तो वैसे ही रीडिंग और डिमांड एप्लीकेशन पर दर्ज हो जाएगी।
उसी के अनुसार बिल भी बन जाएगा। इस एप्लीकेशन की ऑनलाइन मॉनीटिरिंग भी होती रहेगी। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओंं को काफी सुविधा मिले सकेगी। पहले मीटर रीडर द्वारा मैनुअल मशीन से रीडिंग अंकित कर बिल दिया जाता था। ऐसे में कई बार मीटर रीडर बिना मौके पर गए ही, बिल बनाकर भेज देते थे। लेकिन अब इस नई तकनीकी से मीटर रीडरों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
बिजली बिल में नहीं होगी गड़बड़ी
मीटर रीडरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ओसीआर तकनीक से बिजली का बिल निकाला जा रहा है। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में गड़बड़ी की समस्या से निजात मिलेगी। -संजय कुमार, एक्सईएन मीटर