{"_id":"6445731965915ad57d08022f","slug":"election-nagar-nikay-ambedkar-nagar-news-c-13-1-197490-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष के 26 व सभासद के लिए 105 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष के 26 व सभासद के लिए 105 नामांकन
Sun, 23 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। तीन नगरपालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा और चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 26 और सभासद पद के लिए 105 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा ने रविवार शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की लेकिन इससे पहले ही नगर पालिका जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव की पत्नी शोभावती ने भाजपा के टिकट पर पर्चा भरा।
सात निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए रविवार को कुल 131 प्रत्याशियों ने संबंधित नामांकन स्थल पर पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका टांडा में सपा को तगड़ा झटका देते हुए टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में चार सेट में नामांकन किया। इनके अलावा अकरम, शबाना नाज व जावेद ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
नगर पालिका अकबरपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित मोहन श्रीवास्तव ने लाव-लश्कर के साथ अकबरपुर तहसील पहुंचकर दो सेट में नामांकन किया। बसपा से बगावत कर पूर्व में ही नामांकन करने वाले बसपा के नेता व पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा की पत्नी नीलम ने एक सेट में पर्चा भरा। पूर्व में नगर पालिका अकबरपुर में सपा से नामांकन करने वाली शारदा राजभर ने रविवार काे एक बार फिर से नामांकन किया। इनके अलावा अकबरपुर से अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में श्यामसुंदर, करिश्मा, भारती गुप्ता, सतगुरु प्रसाद व सुभासपा के मंतराम ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
नगरपालिका जलालपुर में जहेरा निगार, निगहत ने निर्दल जबकि बसपा से फरजाना खातून ने नामांकन किया। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में मोहम्मद शरी व इल्तिफातगंज में किशवरजहां ने निर्दल के रूप में नामांकन किया। राजेसुल्तानपुर में सपा से श्रीराम मौर्य, आम आदमी पार्टी से नरेंद्र व मंजू, मल्लू देवी, शारदा व सुमित्रा ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। जहांगीरगंज में एआईएमआईएम से सावित्री देवी तथा निर्दल के रूप में अमरावती ने नामांकन किया।
50 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
रविवार को चार नामांकन स्थलों से कुल 50 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आठ जबकि सभासद पद के लिए 42 नामांकनपत्र शामिल हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी राजवंश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका अकबरपुर से अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए 10, टांडा में अध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद पद के लिए आठ व नगरपालिका परिषद जलालपुर में सभासद पद के लिए 10 नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए दो, इल्तिफातगंज में सभासद पद के लिए चार, राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए आठ तथा नगर पंचायत जहांगीरगंज में सभासद पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
बदला गया सपा प्रत्याशी
नगर पंचायत जहांगीरगंज में नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बदल दिया। सबसे पहले वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र की पत्नी निर्मला देवी को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन दूसरे दिन ही उनका टिकट काट दिया गया। उनसे सिंबल लेकर अनीता पत्नी निरंजन को दे दिया गया। शुक्रवार को अनीता ने सपा से नामांकन भी करा दिया। हालांकि उनका विरोध भी हुआ। कई वरिष्ठ नेता लखनऊ पहुंच गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस बीच नामांकन समाप्त होने से एक दिन पहले रविवार को एक बार फिर से टिकट बदल गया। इस बार अनीता से सिंबल लेकर एक बार फिर से पूर्व में घोषित निर्मला को टिकट थमा दिया गया। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है।