फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election for the post of Prime Minister in Tarakhurd canceled

प्रत्याशी के निधन से ताराखुर्द में प्रधान पद का चुनाव निरस्त

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Election for the post of Prime Minister in Tarakhurd canceled
अंबेडकरनगर। चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी के निधन के चलते प्रशासन ने तारा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की आगामी तिथि बाद में सूचित की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान ही तारा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद के एक प्रत्याशी हीरालाल यादव का गत दिवस निधन हो गया। चूंकि मतदान से पहले ही प्रत्याशी का निधन हो गया, ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने तय किया कि संबंधित ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव अब न कराया जाए। इसे देखते हुए अकबरपुर विकासखंड की ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका श्रीवास्तव ने प्रधान पद का चुनाव निरस्त करने की अपनी रिपोर्ट प्रेषित की।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट को ग्राम विकास अधिकारी पंचायत ने प्रति हस्ताक्षरित कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने तारा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद का 29 अप्रैल को होने वाला मतदान निरस्त कर दिया। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उधर, संबंधित ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव रद्द होने से अन्य प्रत्याशियों में निराशा का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed