फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   election bjp nagar nikay

Ambedkar Nagar News: भाजपा ने एक साथ साधे कई समीकरण

Sun, 23 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
election bjp nagar nikay
अश्विनी मिश्र
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। भाजपा ने निकाय चुनाव में अध्यक्ष की सात सीट पर प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित घोषणा में पुराने कार्यकर्ताओं को वरीयता दी है। साथ ही कई समीकरणों को साधने पर भी पूरा फोकस रखा गया है। मुस्लिम वर्ग से टिकट देने के अलावा वैश्य समाज को चार टिकट थमाए गए हैं। प्रत्याशियों में सबसे प्रमुख नाम पूर्व विधायक अनीता कमल का है।
निकाय चुनाव में नामांकन शुरू होने के बाद से ही अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर सभी की निगाहें भाजपा की सूची पर टिकी हुई थीं। सपा और बसपा ने सभी सात सीटों पर जबकि कांग्रेस, आप और आजाद समाज पार्टी ने कई सीट पर प्रत्याशी उतार दिए लेकिन भाजपा में मंथन ही जारी रहा। अकबरपुर सीट पर सबसे ज्यादा घमासान था। इस सीट के अलावा चार अन्य सीट पर नए और संपन्न लोग टिकट की दौड़ में थे। भाजपा ने सभी सात अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। वैश्य समाज के मूल मतदाताओं का सम्मान करने और उन्हें फिर से शत-प्रतिशत एकजुट करने की योजना के तहत ही पार्टी ने इस समाज से जुड़े चार लोगों को टिकट दिया है। इसमें अकबरपुर नगरपालिका परिषद से एक बार फिर पूर्व अध्यक्ष सरिता गुप्ता, टांडा नगर परिषद से पार्टी के व्यापार मंडल शाखा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत से ओंकार गुप्त और इल्तिफातगंज नगर पंचायत से रेनू देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट पूर्व विधायक अनीता कमल को मिला है। उनके प्रयासों से ही जहांगीरगंज को बीते दिनों नगर पंचायत का दर्जा मिला था। पार्टी ने टिकट देने में पुराने कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा है। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव की पत्नी शोभावती को जलालपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया जाएगा जबकि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महामंत्री मो. शाहिद अंसारी को राजेसुल्तानपुर सीट पर वरीयता दी गई। जिलाध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान इस टिकट वितरण से और ज्यादा बढ़ा है। अब कार्यकर्ता और ज्यादा ऊर्जा से काम करते दिखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed