फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly man out for a walk dies in road accident.

Ambedkar Nagar News: सैर पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

Sun, 04 Oct 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Elderly man out for a walk dies in road accident.
लालजी त्रिपाठी (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। अलीगंज क्षेत्र के हरीनगर के पास रविवार सुबह सैर के लिए निकले लालजी त्रिपाठी (67) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ममरेजपुर निवासी नवीन ने बताया कि उनके पिता लालजी त्रिपाठी किसान थे और घर पर ही रहते थे। रविवार सुबह करीब छह बजे वह रोज की तरह टहलने निकले थे। हरीनगर चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

लालजी त्रिपाठी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। उनकी पत्नी इसरावती देवी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। पति की मौत की जानकारी मिलते ही वह अचेत हो गईं। मृतक के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा नवीन टांडा बिजलीघर में एसएसओ हैं। दूसरे बेटे अमित कासगंज के सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि सबसे छोटे बेटे अतुल गाजियाबाद में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी घायल
जलालपुर। नगर पालिका परिषद जलालपुर के कर्मचारी राणा उदय सिंह शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर मंगल मैरिज हाल से करीब 200 मीटर आगे हुआ। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। मालीपुर निवासी उनकी बहन प्रीति सिंह ने बताया कि राणा उदय सिंह शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालीपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा भिड़ी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण राणा उदय सिंह के सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जलालपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लालजी त्रिपाठी (फाइल फोटो)

लालजी त्रिपाठी (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed