फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ekdalla and Poora registered victory

Ambedkar Nagar News: एकडल्ला और पूरा ने दर्ज की जीत

Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ekdalla and Poora registered victory
सुलेमपुर । विकासखंड बसखारी के सुलेमपुर में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में एकडल्ला और यादव का पूरा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एकडल्ला और सोनहन की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकडल्ला ने निर्धारित छह ओवर में 75 रन बनाए और सोनहन के सामने 76 रनों का लक्ष्य रखा। एकडल्ला की ओर से नितिन ने 27 रन और अमित वर्मा ने 17 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। सोनहन की टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी। पूरी टीम छह ओवर में 49 रन ही बना सकी। अवधेश चौबे ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। एकडल्ला की ओर से फिरोज ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चहोड़ा की टीम ने छह ओवर में 72 रन बनाए। टीम के लिए प्रदीप वर्मा ने 12 गेंदों पर 27 रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि बिलाल पठान ने 17 रन का योगदान दिया। 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यादव का पूरा की टीम ने 5.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed