फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight animal smugglers arrested in encounter, four shot

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में आठ पशु तस्कर गिरफ्तार, चार को लगी गोली

Thu, 12 Sep 2024 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Eight animal smugglers arrested in encounter, four shot
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए ले जाती पुृलिस - संवाद
अंबेडकरनगर। बसखारी और जैतपुर थानाक्षेत्र में बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आठ पशुतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीन पशुतस्करों के पैर में गोली लगी तो एक भागते समय गिरकर चोटिल हो गया। तस्कारों की ओर से की गई फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल तस्करों के उपचार करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तस्करों के पास से पिकअप, दो बाइक, एक पिस्टल और तीन तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जनपद पुलिस रात में अभियान चलाकर पशु तस्करों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। सोमवार रात राजेसुल्तानपुर में पशु तस्करों के वाहन का पीछा करने के दौरान तस्करों की ओर से राजेसुल्तानपुर पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया गया था। इसमें एसओ घायल हो गए थे। वहीं गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं मंगलवार रात हंसवर थानाक्षेत्र में अलीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिसकर्मियों ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो तस्कर पुलिसटीम पर फायरिंग कर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तीसरे दिन बुधवार रात जनपद पुलिस ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए मजबूती से मोर्चा संभाला। बुधवार आधी रात के करीब बसखारी के बूढ़नापुर भट्ठे के पास दो बाइकों पर सवार चार लोग चार पशुओं को पकड़े खड़े मिले। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी शुरू की। बसखारी पुलिस के अनुसार खुद को घिरते देख तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही कुशल पाल सिंह व शैलेंद्र चौहान घायल हो गए। इसपर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक-एक कर तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। गोली से घायल तीनों पशुतस्कर वहीं गिर पड़े, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान नगपुर निवासी आरिफ व एकलाख तथा बसखारी के कौड़ाही निवासी इरफान के रूप में हुई। वहीं पुलिस की पकड़ से बचने के लिए एक तस्कर आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर निवासी प्रमोद गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने चारों पशु तस्करों को पकड़कर उनका प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे व कई कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस की एक अन्य टीम ने जैतपुर थाने में बुधवार रात को चार पशु तस्करों को रैदा पुल के निकट घेर लिया। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए चार पशु तस्करों आजमगढ़ के फत्तनपुर निवासी अबुल कैश व अहिरौला निवासी रवि राजभर के अलावा दो किशोर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें से पुलिस की गोली लगने से अबुल कैश घायल हो गया जबकि भागते समय गिरकर रवि को भी गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिकअप, दो गोवंशीय पशु तथा तमंचा भी बरामद किया है।



हमले के आरोपियों पर दर्ज हैं कई केस
राजेसुल्तानपुर में पथराव व हंसवर में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार होने वाले शातिर पशु तस्करों को 48 घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सर्विलांस व अन्य साक्ष्यों की मदद से बसखारी में मुठभेड़ के बाद जिन चार शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें से एक आरिफ पर अलग-अलग थानों में 12, एकलाख पर 10, इरफान पर छह तथा प्रमोद पर एक मुकदमा दर्ज है। प्रमोद को छोड़ अन्य तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा चुका है।


ड्रोन व बुलेटप्रूफ जैकेट का लिया सहारा
पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार रात पुख्ता तैयारी की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय, पूर्वी श्यामदेव के अलावा सभी सीओ व थाना प्रभारी एक साथ अलग-अलग मार्गों पर निकले। अधिकारियों ने छह ड्रोन कैमरों का प्रयोग करने के साथ ही बुलेटप्रूफ जैकेट का भी इस्तेमाल किया। वाहनों को रोकने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी रखे गए थे। लगभग चार घंटे तक पुलिस की कांबिंग मुख्य मार्गों के अलावा बागों व अन्य सुनसान स्थलों पर चली। इस दौरान अलग-अलग मुठभेड़ में आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार करने की सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed