{"_id":"68b9e2261500154f1c0cd057","slug":"eid-miladunnabi-festival-will-be-celebrated-with-joy-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-141425-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उल्लास से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उल्लास से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी का पर्व
Fri, 05 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर में की गई सजावट-।
अंबेडकरनगर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को उत्साह और रूहानियत के माहौल में मनाया जाएगा। जिलेभर में मस्जिदों, गलियों और बाजारों को हरे परचम, झंडियों और लाइट की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुस्लिम समाज में पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार को दोपहर बाद जिले के सभी प्रमुख कस्बों और शहरों से 173 स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाएंगे, जिनमें मक्का शरीफ, मदीना शरीफ और अन्य धार्मिक स्थलों के प्रतीक चिह्नों के साथ सजे झांकियां शामिल होंगी। इन जुलूसों में नातख्वानी, इस्लामी नारों और पैगाम-ए-इंसानियत की गूंज सुनाई देगी। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पर शर्बत, मिठाइयां और लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। बसखारी से सैयद खलीक अशरफ (दरगाह मोहम्मद सब्बू) ने बताया कि कस्बे की गलियों को हरे परचम और चमकीली पन्नियों से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह रूहानी बन गया है। रात को मस्जिदों में विशेष तिलावत-ए-कुरान, फातेहा, और महफिल-ए-मिलाद का आयोजन होगा।
-- -- -- -- -- --
रात में महफिलों का आयोजन
अकबरपुर के तहसील तिराहा पर अंजुमन उस्मानिया, अयोध्या मार्ग पर अंजुमन फातेह खैबर की ओर से भव्य गेट का निर्माण और आकर्षक सजावट की गई है। मीरानपुर बाजार में नूरी मस्जिद के सामने अंजुमन फिदा-ए-रसूल की ओर से किछौछा शरीफ दरगाह का आकर्षक मॉडल बनाया गया है। किछौछा, जलालपुर, टांडा, जहांगीरगंज, बसखारी सहित जिले के लगभग सभी कस्बों में पर्व की पूर्व संध्या से ही मस्जिदों, घरों और बाजार को रोशन कर दिया गया है। किछौछा निजामुद्दीन नगर के मक्की सुब्हानी ने बताया कि मोहल्लों की सजावट पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सक्रिय है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और जुलूस मार्गों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल पुलिस टीमों की व्यवस्था की गई है।