फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Efforts to start Gorakhpur Link Expressway soon

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द शुरू कराने की कवायद

Mon, 17 Feb 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Efforts to start Gorakhpur Link Expressway soon
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। एक्सप्रेसवे में बाधा बनी सरयू नदी की धारा को मोड़ने के लिए कराए जा रहे ड्रेजिंग कार्य का सोमवार का मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति देखी और गुणवत्तापरक ढंग से कार्य किया जाने के निर्देश दिए। कहा अधिकारी समय-समय पर निगरानी करें, ताकि लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। चार लेन वाले इस लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.352 किमी है जो गोरखपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर जैतपुर ग्राम के निकट से शुरू होकर जनपद आजमगढ़ के ग्राम सालारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनेज 190+855 पर जाकर मिलेगा। यह लिंक एक्सप्रेसवे संतकबीरनगर व अंबेडकरनगर से भी होकर गुजरा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से दिसंबर में निर्माण पूरा कर उद्घाटन की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
विज्ञापन

इसी बीच तहसील आलापुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के दूसरी ओर गोरखपुर के बेलघाट के पास सरयू नदी की धारा मुड़कर लिंक एक्सप्रेसवे की ओर हो गई। इसके चलते बांध एवं एक्सप्रेसवे की ओर कटान शुरू हो गया। इस समस्या से निपटने के लिए यूपीडा ने उप्र राज्य सेतु निगम समेत अन्य कई विभागों की मदद लेनी शुरू की। 13 दिसंबर को आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने यहां का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया था। विशेषज्ञों ने नदी की धारा को दूसरी दिशा में न मोड़ने पर एक्सप्रेसवे को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई थी। इसके बाद यूपीडा की ओर से से सरयू नदी पर ड्रेजिंग कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में नदी की धारा मोड़ने के साथ बांध को मजबूत बनाने और पुल के पास ठोकर निर्माण का कार्य चल रहा है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बेलघाट पर होने वाले कार्यों को देखा। साथ ही कम्हरिया में रुककर डीएम अविनाश सिंह व एसपी केशव कुमार से मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्य सचिव मौके से रवाना हो गए। डीएम ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed