फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Durga pooja pandals decorated in theme of peacock and lord ganesh

गणपति और मोर के आकार में बनेंगे पूजा पंडाल

Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Durga pooja pandals decorated in theme of peacock and lord ganesh
अंबेडकरनगर। कहीं मोर, तो कहीं भगवान गणेश के आकार के बने पूजा पंडाल में मां दुर्गा विराजेंगी। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिले में तैयारियों ने जोर पकड़ ली है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

कहीं कोलकाता से आए कारीगर पूजा पंडालों को भव्य रूप में जुटे हैं तो कहीं स्थानीय कारीगर ही अपना हुनर दिखा रहे हैं। उधर मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं। रंग के साथ ही साज व श्रृंगार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। न सिर्फ कोलकाता से आए कारीगर बल्कि स्थानीय कारीगरों द्वारा पूजा पंडालों को भव्य रूप देने का कार्य किया जा रहा है। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट पूजा पंडाल के बगल शिवाजी का दरबार लगेगा। समिति से जुड़े अभिषेक ने बताया कि भव्य पंडाल तो बनेगा ही, इसके साथ ही बगल में शिवाजी का दरबार सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा तिराहा के निकट भगवान गणेश का रूप पूजा पंडाल को दिया जा रहा है। इसके अंदर मां दुर्गा विराजमान होंगी। नगर के संघतिया के निकट पूजा पंडाल को मोर का रूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अकबरपुर अयोध्या मार्ग समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। टांडा, जलालपुर, बसखारी, आलापुर, कटेहरी, भीटी, हजपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में कहीं मां वैष्णो देवी मंदिर, तो कहीं गोरखनाथ मंदिर का रूप पूजा पंडाल को दिया जा रहा है।
26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए कारीगरों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं को तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर प्रतिमा को तैयार करने में परिवार के साथ जुुटे धमेंद्र पाल ने कहा कि 36 प्रतिमाओं की बुकिंग है। प्रतिमा बनकर तैयार हैं। पेंट के साथ ही साज श्रृृंगार का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

दोस्तपुर रोड पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे पवन कुमार ने कहा कि 28 प्रतिमाओं की बुकिंग है। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की पूजा समितियों द्वारा बुकिंग की गई है। चूंकि ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में 26 सितंबर से ही पूजा पंडालों के पट खुल जाएंगे। इसलिए प्रतिमाओं को तैयार करने में पूरा परिवार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed