फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Due to breakage of 11 thousand volt wire, 140 villages had no electricity overnight

Ambedkar Nagar News: 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से 140 गांव में रातभर गुल रही बिजली

Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Due to breakage of 11 thousand volt wire, 140 villages had no electricity overnight
अंबेडकरनगर। महरुआ के मथानी और पौतान के अलावा जाफरगंज उपकेंद्र के टिकरी के नेमपुर में शनिवार रात 11 वोल्ट हजार बिजली का तार टूटकर गिरने से 140 गांव की बिजली पूरी रात बाधित रही। इससे उपभोक्ता गर्मी से बिलबिला उठे।
विज्ञापन

महरुआ के पतौना और मथानी में रात आठ बजे 11 हजार बिजली का तार टूटने से मथानी, नसीपुर, पतौना, वेस्ट, मंसापुर, पितांबरपुर, लोकनाथपुर, सेमरी जैमलपुर, प्राणनाथ, नरसिंहदासपुर, महरूआ, कटरिया, बड़ागांव, आदमपुर तिंदौली, हरिश्चंद्रपुर, सुखारीगंज, सेहरीजलालपुर, रामबाबा, बरामदपुर जरियारी, अढ़नपुर, उमरावां, सम्मनपुर, बनगांव, परियांए, मदारभारी, खमपुर, बथुआ चंदौका, खजवा, बैरे, सिंगरा समेत 40 गांव की बिजली गुल हो गई। चार घंटे बाद रात 12 बजे बहाल हुई। दो घंटे बाद दो बजे आपूर्ति एक बार फिर बाधित हो गई। इसके बाद रविवार सुबह आठ बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

जाफरगंज उपकेंद्र से टिकरी, बाबा झारखंड, सिकरोहर और जाफरगंज फीडर से करीब 100 गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार रात दो बजे के करीब टिकरी के नेमपुर में 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे संचालित डीघी, बीबीपुर, इटरौरी, सल्लाहपुर, ठट्टा, महेशपुर, धमरूआ, नेमपुर, गुआंव, जमालपुर, बीबीपुर भुसौली, खालिसपुर आदि गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई तो ग्रामीणों से सोचा कि अब चैन की नींद ले सकेंगे। तभी कुछ ही देर बाद बिजली आपूर्ति दोबारा ठप हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पूरी रात किसी बिजलीकर्मी ने फोन नहीं उठाया। रविवार सुबह 7.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद 9:30 बजे रोस्टिंग के चलते काट दी गई। उधर, बरवा बैरमपुर बिजली घर पर भी बिजली ट्रिपिंग का दौर दिनभर जारी रहा। दल्लापुर फीडर से जुड़े लगभग दर्जन भर से अधिक गांवों में पूरी रात ट्रिपिंग से लोग सो नहीं सके। सुबह पांच बजे लाइट जाने के बाद 12145 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed