{"_id":"5fa587638ebc3edc1f66486a","slug":"drm-ambedkar-nagar-news-lko5489735180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने लिया अकबरपुर रेलवे स्टेशन का जायजा, रेल लाइन दोहरीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने लिया अकबरपुर रेलवे स्टेशन का जायजा, रेल लाइन दोहरीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
फोटो 20, अंबेडकरनगर के टांडा रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे डीआरएम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरानगर। रेल लाइन दोहरीकरण का जायजा लेने डीआरएम संजय त्रिपाठी दलबल के साथ शुक्रवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने निर्माण में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से जरूरी पूछताछ की और तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआरएम ने बाद में टांडा रेलवे स्टेशन जाकर वहां व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निर्देशित किया। कर्मचारी आवास की मरम्मत समेत सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा।
रेलवे डीआरएम संजय त्रिपाठी शुक्रवार को विशेष ट्रेन से सीनियर डीओएम केके अरोड़ा, सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा, डीसीएम जगतोष शुक्ला आदि के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। शुक्रवार पूर्वाह्न अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने यहां रेल लाइन दोहरीकरण के कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। लगभग पौने एक घंटे तक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रहे डीआरएम ने दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं।
अभी ट्रेनों का आवागमन कम होने के कारण ट्रैफिक कम है, इसलिए दोहरीकरण कार्य में तेजी लाई जा सकती है। डीआरएम ने अकबरपुर स्टेशन पर यात्रियों के बैठने तथा पेयजल सुविधा आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही व्यवस्था का जायजा भी लिया। कहा कि जो भी जरूरी प्रस्ताव हों उन्हें भी भेजा जाए। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के बाद डीआरएम ने विशेष ट्रेन से टांडा का रुख किया। इस रूट पर यात्री ट्रेन नहीं चलती है। एनटीपीसी के लिए कोयले की आपूर्ति फिलहाल इस ट्रैक से हो रही है।
विज्ञापन
विद्युनगर प्रतिनिधि के अनुसार, डीआरएम ने यहां स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश देते हुए भविष्य की तमाम संभावनाओं को लेकर जरूरी जानकारी हासिल की। वे कर्मचारी आवास भी गए, जहां मरम्मत कराने का निर्देश दिया। डीआरएम इसके बाद मालीपुर की तरफ प्रस्थान कर गए।