फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   donated blood

Ambedkar Nagar News: 101 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
donated blood
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से तीन जगह लगे शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस पर दूसरों की जान बचाने के लिए बुधवार को 101 महादानी सामने आए। तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शिविर में सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। अमर उजाला फाउंडेशन ने तीनों स्थानों पर संस्थाओं के साथ मिलकर शिविर को मजबूती प्रदान की। डीएम अविनाश सिंह व सीडीओ अनुराज जैन रक्तदानियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आगे इससे भी बड़े शिविर लगाए जाएंगे।
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अविनाश सिंह ने सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व सीएमएस डॉ. ओमकार की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होंने रक्तदान करने आए नागरिकों तथा रक्तदान कर चुके महादानियों से मुलाकात कर कहा कि ऐसी ही सकारात्मक सोच से हमारा समाज मजबूत होगा। हमें एक-दूसरे के सुख9दुख में बराबर का भागीदार होना चाहिए। सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों को प्रेरित कर रक्तदान कराया जाएगा। वे स्वयं सबसे पहले रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिलकर अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना की। एनटीपीसी टांडा में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक बीसी पलेई ने किया। उन्होंने रक्तदान करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों तथा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। रक्तदान करते रहने की सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर महाप्रबंधक के गंगोपाध्याय व डॉ. उदयंत तिवारी, अतुल गुप्ता, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन रजनीश कुमार खेतान एवं सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमीरुल हसन ने फीता काटकर किया। एनटीपीसी में 45, जिला अस्पताल में 35 व राजकीय मेडिकल कॉलेज में 21 लोगों ने रक्तदान किया।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सक्षम संस्था ने प्रमुख भूमिका निभाई। यहां अध्यक्ष मानस वर्मा के अलावा अमन वर्मा, अजय शर्मा, दीपक उपाध्याय, राजकुमार, सौरभ यादव, पदमाकर सोनी आदि के प्रयासों से रक्तदान हुआ। एनटीपीसी टांडा में रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एनटीपीसी प्रशासन से जुड़े कर्मचारियों व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने प्रमुख भूमिका निभाई। जनसंपर्क अधिकारी वरुण सोनी ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक बीसी पलेई के नेतृत्व में रक्तदान हुआ। जिला अस्पताल में रेडक्राॅस सोसाइटी की सचिव संध्या सिंह, युवान फाउंडेशन के प्रवीण गुप्त, जनशिक्षण केंद्र सचिव पुष्पा पाल के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भरत काबरा, परिवार से जुड़े गोविंद काबरा, पूर्वी काबरा के साथ साथ संकल्प सेवा मानव संस्थान, फेथ फाउंडेशन आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed