फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dogs became aggressive, bitten 1189 people in 10 days

Ambedkar Nagar News: आक्रामक हुए कुत्ते, 10 दिन में 1189 को काटा

Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dogs became aggressive, bitten 1189 people in 10 days
अंबेडकरनगर। पिछले एक माह से कुत्तों के हमलों में बढ़ोतरी हो गई है। शहर हो या गांव, कुत्तों के डर से लोग संभलकर घर से निकल रहे हैं। यह महिलाओं और बच्चों को ज्यादा निशाना बना रहे हैं। पशु चिकित्सक का कहना है कि प्रजनन के समय कुत्ते ज्यादा हमलावर हो जाते हैं। बुधवार को ही जिला अस्पताल में लगभग 62 लोगों को एंटी रैबीज लगाई गई है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो जिला अस्पताल में रोजाना करीब 100 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। इंजेक्शन कक्ष में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। टांडा के गौरा गुज्जर गांव से इंजेक्शन लगवाने आई वीरा ने बताया कि वह अपने घर सामने खड़ी थी। इसी बीच अचानक कुत्ते ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। बसखारी के मकोइया गांव के रहने रामप्रसाद ने बताया कि वह दो दिन पहले एक शादी समारोह से आ रहे थे। रास्ते में एक दुकान पर रुके, तभी उन्हें कुत्ते ने काट लिया। एआरवी इंचार्ज ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि जनवरी में 2795 लोगों को कुत्ते जख्मी कर चुके हैं। इसमें बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है। कुत्तों के हमले के चलते लोग अपने बच्चों को घर से अकेले बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

--------
पिछले दस 10 दिनों के आंकड़े
25 जनवरी- 107
27 जनवरी- 172
28 जनवरी- 110
29 जनवरी- 66
30 जनवरी- 88
31 जनवरी- 145
01 फरवरी- 117
03 फरवरी- 179
04 फरवरी- 143
05 फरवरी- 62
प्रजनन के समय हमलावर हो जाते हैं स्ट्रीट डॉग
ये कुत्तों के प्रजनन का समय चल रहा है। असुरक्षा का भाव इस वक्त ज्यादा रहता है। इसी के चलते कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। राह चलते खुद का ध्यान रखें और कुत्तों को न छेड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीके सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article