फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctor found missing from OPD, uproar of patients

ओपीडी से गायब मिलीं डाॅक्टर, मरीजों का हंगामा

Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctor found missing from OPD, uproar of patients
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में चिकित्सक के आने के इंतजार में बैठी महिला मरीज। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महिला अस्पताल में तीन दिन की छुट्टी के बाद संचालित ओपीडी से महिला डॉक्टर नदारद रही। इससे भीषण गर्मी में डॉक्टर का इंतजार कर रही महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। ओपीडी में तैनात चार चिकित्सकों में से एक भी महिला चिकित्सक के ड्यूटी पर मौजूद न होने से सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक ओपीडी में दिखाने आयी महिला मरीजों की भीड़ इंतजार करती रही। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन ने एनआरसी केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक को वैकल्पिक ड्यूटी के तहत ओपीडी में भेज कर मरीजों का परीक्षण शुरू कराया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने हैं। इसके तहत न तो महिला चिकित्सक समय पर ड्यूटी पर पहुंचती हैं और न ही मरीजों का परीक्षण करती है। महिला अस्पताल में चार महिला चिकित्सक डॉ. संगीता सिंह, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अर्चिता श्रीवास्तव व डॉ. बी वर्मा की तैनाती है। मंगलवार को डॉ. अर्चिता श्रीवास्तव व डॉ. बी वर्मा अवकाश पर थीं।
विज्ञापन

डॉ. स्नेहलता की सोमवार रात में इमरजेंसी ड्यूटी थी। डॉ. संगीता सिंह की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी थी। इसके चलते ही मंगलवार को तीन दिन बाद संचालित अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए कोई भी महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थीं। इस कारण सुबह आठ बजे से ओपीडी में जुटी महिलाओं के सब्र का बांध तीन घंटे तक महिला डाक्टर के न आने से जवाब देने लगा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। नाराज महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए आनन फानन में एनआरसी केंद्र में तैनात डा. रीना राजभर को ओपीडी ड्यूटी में भेजकर स्थिति को संभालने की कोशिश की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला इलाज
अकबरपुर की पूजा अपने बच्चे को लेकर खुद के इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुंची थीं। पूजा ने बताया कि वह सुबह साढ़े 9 बजे महिला अस्पताल पहुंची थीं लेकिन 11.30 बजे तक ओपीडी में देखने के लिए कोई महिला चिकित्सक नहीं आईं। इस कारण भीषण गर्मी में घंटों इतजार के बाद भी इलाज नहीं मिला। बाहापुर निवासी सीमा ने कहा कि तीन दिन के अवकाश के बाद महिला मरीजों की संख्या अधिक होने के बाद भी मरीजों की परेशानी को दूर करने के लिए ओपीडी में डॉक्टरों की ड्यूटी पहले से क्यों नहीं लगायी गयी। पहितीपुर निवासी नीतू ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों के हितों को लेकर पूरी तरह उदासीन नजर आता है।

सुचारु तौर से हुआ ओपीडी में इलाज
दो चिकित्सकों के अवकाश पर जाने तथा एक की रात्रि में इमरजेंसी में ड्यूटी लगने के चलते मंगलवार को कुछ समस्या हुई थी। डॉ. संगीता की ड्यूटी मंगलवार को इमरजेंसी में थी। मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए 11 बजे एनआरसी से डॉ. रीना को महिला अस्पताल में ओपीडी में भेज कर मरीजों को परीक्षण करवाया गया।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed