फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Doctor attacked with sharp weapon, condition critica

Ambedkar Nagar News: चिकित्सक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Fri, 05 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Doctor attacked with sharp weapon, condition critica
अंबेडकरनगर। क्षेत्र में बुधवार देर शाम दबंगों ने एक आयुर्वेदिक चिकित्सक पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई, जब चिकित्सक क्लीनिक बंद कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




घायल चिकित्सक की पहचान महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर करी, मजरा तौकला निवासी डॉ. जिग्नेश सिंह के रूप में हुई है। वह संघतिया नाका पुलिस चौकी के पास निजी आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार को वह क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे थे। पहितीपुर मार्ग पर कुमार लॉन सैनिक भवन के पास उनकी कार को कुछ लोगों ने हाथ देकर रोक लिया। कार रोकते ही डॉक्टर जिग्नेश बाहर निकले, तभी पहले से मौजूद फतेहपुर पकड़ी निवासी हौसिला प्रसाद, कमल और उनके साथ मौजूद अज्ञात लोगों ने अचानक उन पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर वार से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उनके भाई कमलेश कुमार सिंह ने अपने मित्र संजय कुमार की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। होश आने पर चिकित्सक ने बताया कि हमलावर उनकी गले की चेन और पर्स भी लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट व लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed