फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not take responsibility for handling the epidemic: DM

महामारी से निपटने की जिम्मेदारी में न बरतें कोताही: डीएम

Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Do not take responsibility for handling the epidemic: DM
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 तथा आरआरटी टीम के कार्यों की एक दिन पहले डीएम ने समीक्षा की। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। डीएम ने टीम-9 के कार्यों के बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनसे और बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिसको जो दायित्व सौंपा गया है, वह हर हाल में पूरा करें। साथ ही पिछली बैठक में मौजूद न रहने वाले आरआरटी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों का डीएम ने 1-1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनपद में लगे कोरोना कर्फ्यू का अच्छे से पालन कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किया जाए। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई व सेनिटाइजर का कार्य लगातार किया जाए। कोविड-19 एवं कंट्रोल सेंटर से होम आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल लेते रहें, और उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएं। गुरुवार को कुल 3128 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएमओ ने बताया कि कुल 13 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। यह सभी मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। डीएम ने आरआरटी टीम को निर्देश देते हुए कहा कि आरआरटी टीम निगरानी समितियों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। बीते 11 मई 2021 को हुई समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने के कारण आरआरटी टीम के 39 अधिकारियों/कर्मचारियों का 1 दिन के वेतन की कटौती का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिस अधिकारी व कर्मचारियों को जो दायित्व दिया गया है वह उसका पूरी ईमानदारी से पालन करें। यदि लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश गौतम, अपर उप जिलाधिकारी भरतलाल सरोज, रामनारायण वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed