{"_id":"63bb0df186918c5fab73efd0","slug":"do-not-ignore-traffic-rules-ambedkar-nagar-news-lko665710866","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यातायात नियमों की अनदेखी न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यातायात नियमों की अनदेखी न करें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवार को पुलिस, परिवहन व यातायात पुलिस टीम ने जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को सड़क पर चलते समय नियमों की अनदेखी न करने की सलाह दी।
एआरटीओ वीडी मिश्र के नेतृत्व में यात्रीकर अधिकारी प्रमोद कुमार व संभागीय निरीक्षक विपिन कुमार ने अकबरपुर, महरुआ व टांडा आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की।
कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। सभी व्यावसायिक, गैर व्यावसायिक चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा।
इसी क्रम में अकबरपुर डिपो में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 72 चालक, परिचालक व आम लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया। 47 लोग फिट पाए गए, जबकि 25 को चश्मा लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग मार्गों पर हेलमेट व सीटबेल्ट चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्रों में अभियान चलाकर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।