फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not discriminate between sons and daughters

बेटा-बेटी में न करें भेदभाव

Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Do not discriminate between sons and daughters
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में बेटी जन्मोत्सव पर झूला व चांदी का कड़ा सौंपती टांडा विधायक संजू देव? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। तमाम बेटियां ऐसी हैं, जो विश्व में अलग-अलग क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे आएं। बेटे-बेटियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। यह बातें सोमवार को टांडा विधायक संजू देवी ने कहीं। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में आयोजित बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 10 बच्चियों को चांदी का कंगन व बेबी किट सौंपी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास समिति की ओर से आयोजित बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक संजू देवी ने कहा कि बेटे व बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जिस प्रकार से बेटों को बेहतर शिक्षा देते हैं, उसी प्रकार से बेटियों को भी शिक्षा दी जानी चाहिए। बेटियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। देश की तमाम बेटियां विश्व में अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियां यदि शिक्षित होंगी, तो महिला सशक्तिकरण अभियान को और मजबूती मिलेगी। हम सभी की जिम्मेदारी है कि बेटियों को आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेटी-बेटों में भेद रखते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। तमाम बेटियां ऐसी हैं जो अपनी दम पर परिवार चला रही हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि न सिर्फ बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें, बल्कि वह जिस भी क्षेत्र में जाना चाहती हैं, उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। कहा कि बेटियों के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। बाल विकास समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 10 बच्चियों को चांदी का कंगन, झूला व बेबी किट प्रदान की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed