फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM lying stranded seven BDO

डीएम से झूठ बोल फंसे सात बीडीओ

Mon, 19 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय छोड़कर जाना जिले में तैनात सभी सात खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा है। डीएम वैभव प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार रात औचक निरीक्षण कराया तो एक भी खंड विकास अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं मिला।
विज्ञापन


खास बात तो यह रही कि जब जिलाधिकारी ने बीडीओ से उनकी लोकेशन पता की तो सभी ने मुख्यालय स्थित आवास में मौजूद रहने की बात कही। इसके बाद थानों से पुलिसकर्मियों और जिले के अन्य अफसरों को भेजकर इसकी जांच कराई गई तो हकीकत सामने आई। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। अवकाश के दिनों में बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ देने की आदत अधिकारियों में बनी हुई है। अक्सर रविवार के अवकाश से पहले शनिवार को ही ज्यादातर अधिकारी ब्लॉक, तहसील या जिला मुख्यालय छोड़ देते हैं, और अधिकांश अधिकारी गैर जनपदों का रुख कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई बार महत्वपूर्ण कार्यों के निपटारे में कठिनाई खड़ी हो जाती है। इसकी शिकायत भी कई बार उच्चाधिकारियों से हो चुकी है। कुछ ऐसी ही परिस्थिति शनिवार देर शाम हुई। डीएम वैभव प्रकाश श्रीवास्तव ने शनिवार देर शाम किसी आवश्यक कार्य के लिए खंड विकास अधिकारी बसखारी राजीव कुमार से संपर्क करना चाहा तो बात नहीं हो पायी।

डीएम ने उन्हें आवास पर बुलाने के लिए अधीनस्थों को कहा। इस पर मालूम चला कि वे ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद नहीं हैं। इस पर उन्होंने अन्य सभी ब्लॉकों में तैनात खंड विकास अधिकारियों की लोकेशन लेना शुरू कराया। सभी बीडीओ ने बताया कि वे ब्लॉक मुख्यालयों में ही मौजूद हैं।

डीएम ने इसके बाद स्थलीय सत्यापन के लिए संबंधित थानों के पुलिसकर्मी व अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजा। जांच में पता चला कि जहांगीरगंज खंड विकास अधिकारी ए अली अंसारी ब्लॉक स्थित सरकारी आवास की बजाए 15 किलोमीटर दूर अपने निजी आवास पर हैं।

अन्य ब्लॉकों में तैनात बीडीओ भी अपने अपने आवास पर नहीं मिले। डीएम ने इसके बाद सभी बीडीओ को तत्काल अपने आवास पर पहुंचने का निर्देश जारी किया। नतीजा यह रहा कि देर रात खंड विकास अधिकारी डीएम आवास पर पहुंचे। इसकी जानकारी से अन्य विभागों के अधिकारियों में भी इससे हड़कंप मच गया।

डीएम ने झूठी जानकारी देने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। सभी बीडीओ को उन्होंने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया। डीएम ने कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होगी। 

नौ ब्लॉकों में तैनात सात खंड विकास अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इनमें कटेहरी व बसखारी ब्लॉक का चार्ज देख रहे बीडीओ राजीव कुमार, अकबरपुर व जलालपुर ब्लॉक का काम देख रहे बीडीओ आलोक कुमार, टांडा बीडीओ वीरेंद्र कुमार, भीटी के कुंजूराम, जहांगीरगंज के ए अली अंसारी, रामनगर के कर्मराज तथा भियांव के खंड विकास अधिकारी महेेशनाथ पांडेय शामिल हैं। 


डीएम वैभव प्रकाश ने बताया कि किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी मुख्यालय छोड़ने के पहले इसकी अनुमति लेगा। अवकाश के दिनों में भी यह निर्देश पूरी तरह प्रभावी बना रहेगा। इसका किसी भी दशा में उल्लंघन नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed