फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM found negligence in inspection, instructions for action

डीएम को निरीक्षण में मिली लापरवाही, कार्रवाई के निर्देश

Wed, 01 Sep 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM found negligence in inspection, instructions for action
अंबेडकरनगर के राबीबहाउद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम सैमु - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन बुधवार को परिषदीय विद्यालयों का जायजा लेने निकले, तो प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर में कई तरह की गड़बड़ी मिली। तीन ऐसे बच्चों का भी नाम रजिस्टर में दर्ज कर दिया गया था, जो विद्यालय नहीं पहुंचे थे। परिसर में गंदगी भी पसरी थी। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका व संबंधित शिक्षक, शिक्षामित्र व आंगनबाड़ी कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कक्षा एक में छात्र-छात्राओं से सवाल किया, तो लापरवाही पाए जाने पर शिक्षामित्र व आंगनबाड़ी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद बुधवार को प्राथमिक विद्यालय खुले, तो विद्यालयों में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन निकल पड़े। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय राबीबहाउद्दीनपुर का औचक निरीक्षण किया, तो वहां विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाएं मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर में तीन छात्र-छात्राओं को उपस्थित दर्ज दिखाया गया था, लेकिन क्लास रूम में वे तीनों छात्र-छात्राएं नहीं मिले। जानकारी पर बताया गया कि तीनों दवा खाने गए हुए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कक्षा एक में शिक्षा की गुणवत्ता परखी, तो उन्हें शिक्षामित्र व आंगनबाड़ी कर्मचारी द्वारा पढ़ाई में लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। परिसर में चारों तरफ गंदरगी पसरी मिली, जबकि शौचालय में भी गंदगी व्याप्त थी। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि दोबारा निरीक्षण में यदि गड़बड़ी मिली, तो कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पसियापारा का जायजा लिया, जहां व्यवस्था संतोषजनक मिली। उधर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गोहिला का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को इस दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed