फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM expressed displeasure over negligence in vaccination

टीकाकरण में शिथिलता में डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over negligence in vaccination
अंबेडकरनगर। सीएचसी कटेहरी में बुजुर्ग व्यक्तियों के टीकाकरण में शिथिलता पाए जाने पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने कड़ी नाराजगी जताई। वे गुरुवार को सीएचसी कटेहरी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। यहां कोविड वैक्सीनेशन में 50 से 60 उम्र के प्रथम चरण में सिर्फ तीन नागरिकों का वैक्सीनेशन पाया गया। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत अनुचित है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता के साथ प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाए। अधिक से अधिक नागरिक टीकाकरण कराएं। डीएम ने शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया। दवाइयों एवं अन्य सामान के रखरखाव का जायजा लिया। कर्मचारियों ने बताया कि सभी जरूरी दवाएं यहां उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मिले मरीज शोभाराम ने डीएम को बताया कि आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही मिल जाती हैं। इसके बाद भी डीएम ने चिकित्साधिकारी डॉ. गौतम मिश्र को निर्देश दिया कि दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न पाए जाने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि अस्पतालों में खासतौर पर सफाई का इंतजाम बेहतर रखा जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अलावा कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed