फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM ban the salaries of Six officers

डीएम ने छह अफसरों का वेतन रोका

Sat, 20 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
DM ban the salaries of Six officers
वेतन - फोटो : demo pic

तहसील दिवस में समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने में लापरवाही बरतना पांच जिलास्तरीय अधिकारियों व अकबरपुर कोतवाल पर भारी पड़ा है। डीएम विवेक ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए सभी को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि तहसील दिवस पर आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को लेकर समय-समय पर शासन के अलावा डीएम विवेक द्वारा दिशा-निर्देश दिया जा रहा था। बीते दिनों भी डीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समय पर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बावजूद इसके आवश्यक प्रगति न होते देख डीएम ने शनिवार को सख्त रुख अपनाया। हुसेनपुर निवासी संतराम, गौहन्ना निवासी राजाराम व कुर्मीडीहा निवासी रामकेवल के प्रार्थनापत्र लगभग दो माह से लंबित रहने के कारण उपकृषि निदेशक विनोद कुमार का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नरसिंहपुर निवासी पवन अग्रहरि व करतोरा निवासी सभापति का प्रार्थनापत्र भी लगभग दो माह से लंबित रहने के कारण जिला अग्रणी प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह तथा शहजादपुर निवासी रवींद्र कुमार मेहरोत्रा का प्रार्थनापत्र भी लगभग दो माह से लंबित रहने के कारण सीएमओ डॉ. गंगाराम चंद्रा एवं दामोदरपुर चकिया निवासी रामपियारे का प्रार्थनापत्र भी दो माह से निस्तारित न होने के चलते अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा दिनेश कुमार का अगस्त माह का वेतन आहरित होने पर डीएम ने रोक लगा दी।

 सिझौलिया निवासी राममिलन का प्रार्थनापत्र दो माह से निस्तारित न होने के चलते बीएसए जेएन सिंह का तथा मीरपुर शेखपुर निवासी रघुवर प्रसाद का प्रार्थनापत्र लगभग तीन माह से लंबित होने के कारण अकबरपुर कोतवाल महेंद्र कुमार के अगस्त माह के वेतन भुगतान पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।


डीएम ने इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि तहसील दिवसों में आने वाले प्रार्थनापत्रों या अन्य प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में कोई लापरवाही मिली तो और कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed