{"_id":"64908f7f3f4e9dea2900e5f9","slug":"divyangs-land-ambedkar-nagar-news-c-13-1-296435-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी कर लिखवा ली दिव्यांग की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी कर लिखवा ली दिव्यांग की जमीन
Mon, 19 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। धोखाधड़ी करके एक दिव्यांग की कीमती भूमि का बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसडीएम टांडा व इब्राहिमपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह घटना इब्राहिमपुर क्षेत्र के गुवाव बेलवारी निवासी दिलीप त्रिपाठी के साथ हुई। दिव्यांग दिलीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिनों उनके एक भूूखंड का बैनामा कराने की एक व्यक्ति ने बात हुई थी। उस व्यक्ति ने दिलीप से संबंधित भूमि का बैनामा न कराकर सड़क किनारे की कीमती भूमि लिखवा ली। उस जमीन के बदले मात्र 50 हजार रुपये का चेक दिया। लिखापढ़ी की गलती होने के बहाने चेक भी वापस ले लिया। विरोध पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।