फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   divyang and old aged voter cast their vote at home

घर पर मतदान टीम देख खिल उठे दिव्यांग व बुजुर्गों के चेहरे

Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
divyang and old aged voter cast their vote at home
अंबेडकरनगर। चुनाव के महापर्व से पहले ही बृहस्पतिवार को जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों व 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के घर मतदान कराने विशेष टीम पहुंची। इससे संबंधित दिव्यांगों व बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। अर्धसैनिक बल के जवानों की मौजूदगी में विशेष टीम ने दोनों विधानसभा क्षेत्र के 285 दिव्यांगों व बुजुर्गों का मत साथ ले जाई गई मतपेटिका में कैद कराया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर गुप्त मतदान के बाद मतपेटिका को पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने संबंधित तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एआरओ को उपलब्ध करा दिया। इसके बाद एआरओ ने कोषागार में स्थापित स्ट्रॉग रूम में जमा कराया।बृहस्पतिवार को जलालपुर व आलापुर विधानसभा सीट के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि जलालपुर व आलापुर विधानसभा सीट के लिए कुल 345 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने घर पर ही मतदान करने की अनुमति प्रदान की थी। इसमें 72 दिव्यांग व 273 बुजुर्ग शामिल हैं। आलापुर विधानसभा सीट के लिए 162 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता चिह्नित थे। इसमें 36 दिव्यांग व 126 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार से जलालपुर विधानसभा सीट के लिए कुल 183 मतदाता थे। इनमें दिव्यांग 36, जबकि 147 बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने संबंधित मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराया। जोनल मजिस्ट्रेट आरबी यादव ने बताया कि मतदान करने के बाद मतदाताओं ने खुशी का इजहार करते हुए चुनाव आयोग की पहल की सराहना की। कहा कि चुनाव आयोग के बेहतर कदम का ही नतीजा रहा कि उन्होंने घर पर रहते हुए ही अपनी इच्छा के अनुरूप मतदान किया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान 6 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद पोलिंग पार्टियों की टीम ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय पहुंचकर एआरओ को मतपेटिका उपलब्ध कराई।

एआरओ ने कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतपेटिकाओं को जिला कोषागार में स्थापित स्ट्रॉग रूम में जमा करा दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि शुक्रवार को अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए दिव्यांग व बजुर्ग मतदान करेंगे। बताया कि अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए कुल 185 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता हैं। इसमें 15 दिव्यांग व 170 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। मतदान 8 बजे से 6 बजे तक हाोगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed