फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District tops in works of DGC cadre

डीजीसी संवर्ग के कार्यों में जनपद को मिला प्रथम स्थान

Sun, 13 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
District tops in works of DGC cadre
अंबेडकरनगर। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के डीजीसी संवर्ग के कार्यों की समीक्षा में जिले को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। यह स्थान दिलाने में सरकरी अधिवक्ता फौजदारी गोविंद श्रीवास्तव के इस प्रयास के लिए निदेशालय की तरफ से उन्हें प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया है। बीते दिनों डीएम ने डीजीसी गोविंद सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश ने जनपद न्यायालयों में कार्यरत डीजीसी संवर्ग के करीब एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा की थी। ई-पॉसीक्यूशन पोर्टल पर अभियोजन कार्यों में जनपद न्यायालय के डीजीसी गोविंद श्रीवास्तव ने सराहनीय योगदान दिया। इसकी बदौलत ही जिले को प्रदेश में अभियोजन कार्यों में पहला स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

इसके लिए बीते दिनों अभियोजन निदेशालय ने अधिवक्ता को सम्मानित करने के लिए कलेक्ट्रेट को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने डीजीसी गोविंद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि उनसे पूरी उम्मीद है कि वह आगे भी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के रम्मनपुर निवासी डीजीसी गोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वह मार्च 2019 से बतौर सरकारी अधिवक्ता फौजदारी जनपद न्यायालय में सेवारत हैं। निदेशालय की तरफ से मार्च 2019 से जून 2020 तक के कार्यों की समीक्षा की गई थी। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न मुकदमों में 186 साक्ष्य प्रस्तुत किये।

उनकी इस सफलता पर एडीजीसी दिलीप सिंह, सुभाषचन्द्र वर्मा, विशेष लोक अभियोजक एससी-एसटी सुदीप मिश्र, गैंगस्टर अभियोजक अमरवीर सिंह व संयुक्त निदेशक अभियोजन प्रभारी पनधारी पटेल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed