{"_id":"598f44e14f1c1b061c8b4b5b","slug":"district-hospital-s-oxygen-plant-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट ही ‘बीमार’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का आक्सीजन प्लांट ही ‘बीमार’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को बेड तक आक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था बीमार पड़ी है। आक्सीजन प्लांट खराब होने से जैसे तैसे मरीजों को कभी पाइप लाइन तो कभी सिलेंडर के माध्यम से आक्सीजन दी जाती है। दो माह से प्लांट को ठीक नहीं कराया जा सका है। यह प्लांट कभी भी पूरी तरह ठप पड़ सकता है।
विज्ञापन
इन हालात में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जैसे हालात यहां जिला अस्पताल में भी पैदा हो सकते हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गत दिनों आक्सीजन की कमी के चलते कई बच्चों की मौत हो गई। गोरखपुर जैसी लापरवाही जिले के सरकारी अस्पताल में भी है। यहां बेड पर मरीजों को पाइप लाइन के सहारे आक्सीजन पहुंचाए की व्यवस्था बीमार पड़ी है।
विज्ञापन
अस्पताल के वार्ड एक, इमरजेंसी के तीन वार्ड व आपरेशन कक्ष में बेड तक आक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। तीन माह से इन वार्डों में पाइप लाइन के सहारे आक्सीजन पहुंचाने का सिस्टम बाधित है। बताया जाता है कि आक्सीजन प्लांट को चालू करने पर ही बेड तक आक्सीजन पहुंचती है।
विज्ञापन
प्लांट के बंद होते ही आक्सीजन का पहुंचना ठप हो जाता है। आमतौर पर मरीजों को सिलेंडर द्वारा आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए 16 सिलेंडर मौजूद हैं। इनमें भी दो खाली पड़े हैं। 14 सिलेंडर में आक्सीजन है।
वार्ड एक में भर्ती जमुनीपुर के शीतला प्रसाद, बेवाना की सोनरा देवी व टांडा की जफरनिशा कहती हैं कि पाइप के सहारे तो आक्सीजन उपलब्ध कराते हुए नहीं देखा। जरूरत पड़ने पर मरीज को सिलेंडर से आक्सीजन दी जाती है।