{"_id":"650f29cbddee96a2ab013b12","slug":"district-hospital-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3669-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में कल से आभा एप से बनेगा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में कल से आभा एप से बनेगा पर्चा
Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए घंटों में लाइन में लगने से मरीजों को राहत मिलेगी। आभा एप के जरिए मरीजों का पर्चा अब काफी आसानी से बन सकेगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू की जाएगी।
जिला अस्पताल में पर्चा बनाने के लिए चार काउंटर होने के बावजूद रोज मरीजों को दो-दो घंटे तक लाइन लगानी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर अस्पताल में आभा एप के माध्यम से पर्चा बनाने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. हर्षित गुप्ता ने बताया कि इसके चलते मरीज को अपने मोबाइल पर पहले आभा एप अपलोड करना होगा। एप से बार कोड स्कैन करना होगा। बार कोड स्कैन करते ही मोबाइल के स्क्रीन पर एक फार्मेट आएगा।
इसमें संपूर्ण जानकारी भरने के बाद उसे सबमिट करना होगा। इस पर टोकन नंबर आएगा। टोकन नंबर को काउंटर पर दिखाकर पर्ची हासिल किया जा सकता है। इसके तहत चंद मिनट में पर्चा मिल जाएगा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि आभा एप के माध्यम से पर्चा बनाने के लिए अस्पताल में बार कोड चस्पा कराए गए हैं। इसके माध्यम से मरीज सोमवार से पर्चा बनवा सकेंगे।