फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Distribute tablets to 490 students

490 छात्र-छात्राओें को बांटे टैबलेट

Fri, 29 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Distribute tablets to 490 students
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। इस दौरान अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट का सदुपयोग करने की सलाह दी। कहा कि यह तकनीकी युग है। सरकार ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विशेष पहल शुरू की है। ऐसे में युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। अलग-अलग कॉलेजों में 490 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन

लल्लनजी ब्रह्मचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर के सभागार में एमए द्वितीय वर्ष के 59 छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ने टैबलेट सौंपे। प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह व प्राचार्य डॉ. अखिलेश सिंह ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर विनोद सिंह, रामचरन सिंह, वाल्मीकि सिंह व मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। जंग बहादुर आईटीआई कॉलेज कसड़ा में 52 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार पांडेय व रमाकांत पांडेय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपते हुए उसका सदुपयोग करने की सलाह दी। कमला देवी मेमोरियल वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बरुआ जलाकी में मुख्य अतिथि अपना दल जिला उपाध्यक्ष फूलचंद्र पटेल ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की यह योजना युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। कॉलेज में कुल 357 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। भाजपा नेता व प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि शासन का यह प्रयास युवाओं की तकनीकी शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिलदेव तिवारी, विवेक पांडेय बाबा व सीतांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी भीटी में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि 22 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। इस मौके पर प्रबंधक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा व आदर्श वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed