फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Discontinued salary of 35 non-spot personnel

गैर हाजिर 35 कर्मियों का कटा वेतन

Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Discontinued salary of 35 non-spot personnel
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे विशेष प्रशिक्षण में बुधवार को भी 35 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के साथ ही उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने का संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया। कहा कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को तीन पालियों में हुए प्रशिक्षण में कुल 35 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के साथ ही उनके विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिया। एडीएम ने कहा कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बगैर किसी सूचना के नदारद रहना पूरी तरह अनुशासनहीनता है। ऐसे कर्मचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ घनश्याम मीणा ने बताया कि बुधवार को पोलिंग पार्टी संख्या 1015 से 1521 तक के 2024 कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेना था। 35 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। बताया कि प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1015 से 1183 में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1184 से 1352 तक में 10, जबकि तीसरी पाली में 1353 से 1521 तक में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कहा कि उपस्थित कर्मचारियों को मतदान के संबंध में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी जरूरी जानकारियां दी गईं। बताया कि प्रशिक्षण का कार्य 17 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed