फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dirt spread in Wajidpur South, drain water on the road

Ambedkar Nagar News: वाजिदपुर दक्षिणी में फैली गंदगी, नालियों का पानी सड़क पर

Fri, 07 Feb 2025 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Wajidpur South, drain water on the road
अंबेडकरनगर। नगरपालिका जलालपुर के वाजिदपुर दक्षिणी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। दो वर्ष पहले वार्ड का विस्तार किया गया। इस वार्ड में चार हजार आबादी और 1300 मतदाता रहते हैं। वार्ड में आदर्श नगर कालोनी, जमालपुर व मोमिनपुर मोहल्ले आते हैं। वार्ड में आज भी जरूरी सुविधाओं का अभाव है। जल निकासी यहां की सबसे बड़ी समस्या है। नालियों के चोक होने व जलनिकासी न होने के कारण सड़कों पर कीचड़ रहता है। आम दिनों में भी लोगों को कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

वार्ड के रामजीत ने बताया कि पालिका में शामिल हुए दो वर्ष का समय गुजर चुका है। सुविधाओं के नाम पर आज तक कुछ खास विकास नहीं हुआ है। टैक्स की वसूली ही समय से होती है। सुविधाओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। कच्ची सड़क से आज भी आवागमन करना पड़ता है। आलम यह है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है।
विज्ञापन

जमालपुर के रामचंद्र ने बताया कि अधिकांश जगहों पर तो नालियां ही नहीं हैं। सफाई के नाम पर भी कभी-कभी ही कर्मी आते हैं। चहुंओर गंदगी फैली रहती है। खुले में डाले जा रहे कूड़े की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वार्ड में कहीं भी डस्टबिन नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल्द चलाया जाएगा सफाई अभियान

वार्डों में सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं। वाजिदपुर दक्षिणी वार्ड में क्यों समस्या आ रही है, इसका पता लगाया जाएगा। जल्द ही सफाई अभियान चलाकर समस्या दूर की जाएगी। नालियों के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।
आशीष कुमार सिंह, प्रभारी ईओ नगर पालिका जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed