फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dilasiganj, Utrethu and Gosaiganj won

Ambedkar Nagar News: दिलासीगंज, उतरेथू और गोसाईगंज ने मारी बाजी

Fri, 15 May 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dilasiganj, Utrethu and Gosaiganj won
केदारनगर। क्षेत्र के उतरेथू बाजार में यूपीएल प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। मैचों में बल्लेबाजों ने आक्रामक प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। पहले मुकाबले में दिलासीगंज और बहोरनपुर आमने-सामने रहे। बहोरनपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दिलासीगंज ने आठ ओवर में चार विकेट पर 126 रन बनाए। बल्लेबाज शरीफ ने एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में बहोरनपुर की टीम 108 रन पर सिमट गई और 18 रन से हार गई। दूसरे मुकाबले में उतरेथू द्वितीय और बस्ती के बीच भिड़ंत हुई। बस्ती ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उतरेथू ने आठ ओवर में 128 रन बनाए, जिसमें रिजवान ने 55 रनों की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बस्ती की टीम 112 रन तक ही पहुंच सकी और हार गई। तीसरा मुकाबला उतरेथू रायगढ़ और गोसाईगंज के बीच खेला गया।
विज्ञापन

उतरेथू रायगढ़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गोसाईगंज ने दस ओवर में 143 रन बनाए, जिसमें सुफियान ने 46 रन जोड़े। जवाब में उतरेथू रायगढ़ की टीम संघर्ष करती रही और 40 रन से हार गई। तीनों मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed