फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dilapidated culvert poses danger, increasing traffic risk

Ambedkar Nagar News: जर्जर पुलिया बनी खतरे का सबब, आवागमन में बढ़ा खतरा

Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated culvert poses danger, increasing traffic risk
.दुल्हूपुर बाजार से बसखारी और जलालपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित सोहगुपुर गांव की पुलिय
जलालपुर। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब सोहगुपुर गांव की जर्जर पुलिया भुगत रही है। दुल्हूपुर बाजार से बसखारी और जलालपुर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए जीवन रेखा का काम करती है।
विज्ञापन


प्रतिदिन हजारों लोग, जिनमें स्कूली बच्चे, निजी बसों के यात्री और आम नागरिक शामिल हैं, इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं। हालांकि, पिछले 25 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी यह पुलिया अब अपनी उपयोगिता खो चुकी है और हर पल एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यह पुलिया दुल्हूपुर, निमटिनी, मधवापुर, डिघौटा, मरहरा, अवराडाड, सोहगुपुर, फतेहपुर और कर्बला बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को बसखारी व जलालपुर से जोड़ती है। पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। निजी स्कूलों की बसें, दोपहिया वाहन, साइकिल सवार और पैदल राहगीर हर दिन इस जानलेवा पुलिया से गुजरने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में पुलिया की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। पानी भरने और फिसलन बढ़ने के कारण गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बसों के लिए यह सफर अत्यंत जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन




जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल



क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय तो गांव में दिखाई देते हैं, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। फतेहपुर मोहिबपुर के रोहन गुप्ता व जगदंगा सिंह और सोहगुपुर के अरुण राजभर ने कहा कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण पुलिया पर संबंधित विभाग और प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई

संबंधित मार्ग और पुलिया की सीमा की जांच कराई जाएगी। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

दिलीप वर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed