फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Diesel and petrol missing again from pumps, vehicle drivers troubled

Ambedkar Nagar News: पंपों से फिर डीजल-पेट्रोल नदारद, वाहन चालक हुए परेशान

Tue, 02 Jun 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol missing again from pumps, vehicle drivers troubled
अकबरपुर के देवांश सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल न होने के कारण पसरा सन्नाटा। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं रहा। इसके चलते वाहन चालकों को ईंधन भराने के लिए परेशान होना पड़ा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंपों पर सीमित स्टॉक के कारण दिनभर ग्राहक परेशान रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर शहर में टांडा मार्ग स्थित देवांश पेट्रोल पंप पर डीजल उपलब्ध रहा, जबकि पेट्रोल नदारद रहा। वहीं, अमन फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल दोनों की उपलब्धता न होने से लोगों को लौटना पड़ा। जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर दोपहर तक ईंधन का वितरण होता रहा लेकिन बाद में वहां भी स्टॉक समाप्त होने से वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के निकट स्थित मेहरोत्रा पेट्रोल पंप पर बीते दो सप्ताह से अधिक समय से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है। जहांगीरगंज क्षेत्र के जगदीशपुर किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को दोनों ईंधन उपलब्ध नहीं मिले। वहीं क्षेत्र के दूसरे पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए वितरण रोकना पड़ा। नरियांव स्थित मुरली फिलिंग स्टेशन पर भी पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं था। कटेहरी बाजार के गोपालपुर दशरथ फिलिंग स्टेशन पर भी सुबह से ईंधन नहीं मिला। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे पंपों पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर के केदारनगर निवासी अशोक मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल भराने के लिए एक पंप पर पहुंचे तो वहां पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। इसके बाद दूसरे पंप पर जाकर ईंधन लेना पड़ा। जहांगीरगंज के राजेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर ईंधन न मिलने के कारण दूसरे पंप पर वाहनों की संख्या अधिक थी। लोगों को अपनी बारी के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा। डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि जिले में आवश्यकता के अनुसार डीजल व पेट्रोल उपलब्ध है। ऑयल कंपनियों से वार्ता कर समयबद्ध ढंग से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed