फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhanteras

12 को मनाई जाएगी धनतेरस, धनिया का बीज खरीदना रहेगा लाभकारी

Sat, 07 Nov 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras
आलापुर। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार द्वादशी व त्रयोदशी एक ही दिन यानी 12 नवंबर को पड़ रही है। यह जानकारी सनातन वैदिक आश्रम नयागांव के आचार्य आशुतोष शुक्ल ने दी। उन्होंने धनतेरस पर्व के महत्व को विस्तार से समझाया। कहा कि इस दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन के समय हाथ में स्वर्ण कलश में अमृत लेकर के प्रकट हुए थे।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी का पूजन करने से धन धान्य की कमी नहीं होती है और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा भी इसी दिन घर में लानी चाहिए। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन भी खरीदने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन जो भी खरीदा जाता है वह लाभकारी होता है। साथ ही धन संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस में खरीददारी के साथ साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि भगवान धनवंतरि की विशेष कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि के साथ वैभव आता है। श्रीयंत्र को घर में या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें। धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना शुभ माना जाता है। गणेश-लक्ष्मी पूजन में धनिया के बीज अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही धनिया के बीज को तिजोरी में रखना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सायंकाल चतुर्मुखी दीपक घर के बाहर जलाना चाहिए। इसे यम दीपक कहते हैं, जिसे यमराज देवता के लिए जलाया जाता है। इससे आने वाली अकाल मृत्यु टल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed