{"_id":"8d142d133caecee9794f018f8c7e1429","slug":"dhangar-samaj-protest-for-demond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनगर समाज ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनगर समाज ने किया प्रदर्शन
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि धनगर समाज की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। लंबे समय से समाज के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि सरकारें सिर्फ दावे एवं वादे ही कर रही हैं लेकिन उसे पूरा करने की सुध किसी को नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि लंबे समय से समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने एवं अनुसुचित जाति का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेश पाल ने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अब सिर्फ वोटर ही न बनें, बल्कि उपेक्षा करने वाले जनप्रतिनिधियों को कड़ा सबक सिखाएं। वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट के निकट बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रामकुमार पाल, रामसुख पाल, रामनरेश, बाबूराम, अंगद, बलराम, रवींद्र, प्रीतम आदि मौजूद रहे।