फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhan Khareed

धान खरीद को लेकर केंद्रों पर दिखी तैयारी, नमूना लेकर पहुंचे किसान

Thu, 15 Oct 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dhan Khareed
अंबेडकरनगर के अकबरपुर क्रय केंद्र पर धान खरीद पूरी हुई तैयारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। धान खरीद का पहला दिन आमतौर पर सन्नाटे में गुजरा। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में स्थापित 44 केंद्रों पर गुरुवार को कांटा, बाट, बोरी आदि की व्यवस्था तो कर दी गई, लेकिन धान बिक्री करने के लिए किसान नहीं पहुंचे। कुछ केंद्रों पर ही किसान बिक्री के लिए धान का नमूना लेकर पहुंचे। इस बीच क्रय केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम ने जायजा लिया। साथ ही संबंधित सचिव को निर्देशित किया गया कि धान की बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होने दी जानी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिली, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के दिशा निर्देशानुसार 15 अक्तूबर से जिले के 44 क्रय केंद्रों पर धान खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया। अमर उजाला टीम ने जयजा लिया, तो धान खरीद के कार्य में पहले दिन आमतौर पर सन्नाटा ही पसरा रहा। कुछ क्रय केंद्रों पर इक्का दुक्का किसान धान बिक्री करने के लिए नमूना लेकर पहुंचे। अकबरपुर नवीन मंडी में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम व एक मंडी परिषद का क्रय केंद्र स्थापित है। भारतीय खाद्य निगम के सुजीत कुमार ने बताया कि तीन किसान नमूना लेकर आए थे। केंद्र पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि तीन किसान सैदपुर भितरी के आशुतोष सिंह, लोरपुर ताजन से मिट्ठूलाल व मंजीसा से राजेंद्र सिंह धान का नमूना लेकर आए थे। बताया कि किसानों को धान बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई थीं। इसके अलावा अरियाबाजार, कुर्कीबाजार, कटरिया स्थित क्रय केंद्र पर भी गुरुवार को सभी जरूरी तैयारियां पूरी किए जाने का दावा संबंधित सचिव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार महरुआ गोला क्रय केंद्र के सचिव संदीप दुबे ने बताया कि एक हजार बोरी केंद्र पर मौजूद है। पहले दिन आदमपुर तिंदौली के किसान हरिवंश आए थे। उनसे नमूना लाने के लिए कहा गया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सहकारी संघ पर बैनर, कांटा, नमी मापक यंत्र, ढाई सौ बोरी मौजूद मिली। सचिव सतिराम यादव ने बताया कि किसानों से नमूना लाने के लिए कहा गया है।
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार धान क्रय केंद्र सया में खरीद संबंधित सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध थे। विपणन निरीक्षक संजीत कुमार सिंह ने बताया कि धान में अत्यधिक नमीं के चलते पहले दिन धान की खरीद नहीं हो सकी है। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति अलऊपुर में बैनर लगाने के साथ ही कांटा उपलब्ध है। सचिव फूलचंद्र यादव ने बताया कि अभी नया बोरा नहीं मिला है, लेकिन पुराना बोरा मौजूद है। नया बोरा आने वाला है। जब तक किसान धान लेकर यहां आएंगे तब तक बाकी इंतजाम भी कर लिए जाएंगे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने क्रय केंद्र जमौली, साधन सहकारी समिति बड़ागांव, क्रय केंद्र अरई समेत आधा दर्जन से अधिक क्रय केंद्र का जायजा लिया। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को खरीददारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी केंद्र प्रभारी अपने अपने केंद्र पर मौजूद रहें।
यदि जांच के दौरान कोई नदारद मिला तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भूमिका यादव ने क्रय केंद्र सया समेत तीन क्रय केंद्रों का जायजा लिया। संबंधित सचिव को निर्देशित किया कि धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इसके अलावा अकबरपुर, टांडा, आलापुर में भी संबंधित एसडीएम अलग अलग क्रय केंद्र का जायजा लेकर सचिवों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

किसानों के धान की खरीद प्राथमिकता के साथ तय होगी। इसीलिए पहले दिन से ही जरूरी निरीक्षण किया गया। केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। बैनर टंग गए हैं। बोरे तथा कांटा आदि मौजूद है। किसानों को प्रक्रिया के अनुरूप धान की बिक्री तय करनी चाहिए।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed