फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhan Khareed

अधूरी तैयारियों के बीच 44 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान की खरीद

Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dhan Khareed
फोटो-18 अंबेडकरनगर के अशरफपुर पचाउख क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच सकी बोरा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अधूरी तैयारियों के बीच जिले की पांच एजेंसियों के 44 केंद्रों पर गुरुवार से धान खरीद का कार्य शुरू होगा। कहीं बोरी नहीं पहुंची है तो कहीं कांटा-बांट। कुछ केंद्र ऐसे भी हैं,जहां बैनर भी नहीं टंग सके हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 23, राजकीय कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, यूपीएसएस के सात व भारतीय खाद्य विभाग के एक केंद्र पर धान की खरीद की जाएगी। 28 फरवरी तक होने वाली खरीद के दौरान 14 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य इस बार जिले को मिला है। किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश शासन ने दिए थे। बुधवार को अमर उजाला टीम ने अलग-अलग क्रय केंद्रों का जायजा लिया तो कहीं बोरी नहीं मिली तो कहीं कांटा-बांट नदारद था।
विज्ञापन

क्रय केंद्र रसूलपुर लोदीपुर में न तो कांटा-बांट और बोरी की व्यवस्था नहीं थी। सचिव रक्षाराम वर्मा ने कहा कि मंगलवार को भी उन्होंने जिम्मेदारों को जरूरी व्यवस्था कराने के लिए पत्र लिखा है। क्रय केंद्र अशरफपुर पचाउख में कांटा-बांट तो लगा था, लेकिन बोरी की व्यवस्था नहीं मिली। सचिव वीरबहादुर वर्मा ने बताया कि नई बोरी नहीं उपलब्ध हुई है। 50 पुरानी बोरी हैं। नई बोरी के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक हजार बोरी की आवश्यकता है। इसी प्रकार अन्य कई केंद्रों पर भी जरूरी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। उधर, खाद्य एवं विपणन अधिकारी सीपी पाण्डेय ने बताया कि सभी एजेंसियों को खरीद से पहले जरूरी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed