{"_id":"679921652e9e13520b09b095","slug":"devotees-are-reaching-maha-kumbh-by-260-roadways-buses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128600-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रोडवेज की 260 बसों से महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रोडवेज की 260 बसों से महाकुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु
Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन पर श्रद्धालुओं को महाकुंभ ले जाने के लिए खड़ी बसें।
अंबेडकरनगर। प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ का साक्षी बनने व मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगवाने के लिए गैर जनपद से आई बसें श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसको देखते हुए रोडवेज ने अंबेडकरनगर वासियों के लिए विशेष बंदोबस्त किए हैं। प्रयागराज पहुंचाने के लिए गैर जनपद से लगभग 200 व स्थानीय डिपो की 60 बसों का संचालन किया जा रहा है।मौनी अमावस्या पर महाकुंभ पहुंच संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बड़ी संख्या में जिले से श्रद्धालु जाते हैं। इसके लिए गैर जनपद से बसें मंगाई गई हैं। दो दिन पूर्व से ही बरेली परिक्षेत्र से आई 200 बसें व यहां की 60 बसों से श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे हैं। मंगलवार को महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालु रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे और गंतव्य की ओर रवाना हुए। मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु वहां से लौटेंगे। इसके लिए सात फरवरी तक ये रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अंबेडकरनगर डिपो में 60 बसों का बेड़ा है। महाकुंभ को देखते हुए बरेली रेंज से डिपो से 200 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई हैं। चालक-परिचालक को निर्देश दिया गया है कि जहां भी श्रद्धालु दिखें, बसें रोक दी जाएं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।