फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development work will be done in the area without discrimination

बिना भेदभाव क्षेत्र में कराएंगे विकास कार्य

Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the area without discrimination
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ लेते ही नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के समुचित विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जुटी भीड़ व उल्लास के बीच शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुखों ने अपने कार्यालयों में बैठकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व आम लोगों से मुलाकात की। उनका सुख-दुख जाना और कहा कि ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित कराने में उन सभी का जो योगदान रहा है, उसे भुलाय नहीं जाएगा। ब्लॉक प्रमुखों ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र मेें बिना किसी भेदभाव के विकास के सभी कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। पात्रों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए भटकना न पड़े, इसकी नियमित मॉनीटरिंग होगी। ब्लॉक प्रमुखों ने आम नागरिकों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आह्वान किया कि वे संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए खुले मन से आगे आएं और एकजुट होकर विकास कार्यों को गति प्रदान करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

विकास कराने में नहीं छोड़ेंगे कोर कसर
पूरे ब्लॉक में विकास कार्यों को बिना भेदभाव प्राथमिकता दी जाएगी। क्षेत्र का विकास कराने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। मैं स्वयं विकास कार्यों का जायजा लूंगी। किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। सरकार की तरफ से जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं, उसका पूरा लाभ पात्रों को दिलवाया जाएगा। साफ मन से सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास की गति आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करना होगा।
विज्ञापन

- देविका वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर
अधूरे पड़े कार्यों में आएगी तेजी
कटेहरी ब्लॉक में विकास के अधूरे पड़े कार्यों में तेजी लाई जाएगी। चुनाव से पहले यहां भले ही मतदान की स्थिति रही हो, लेकिन निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद मैं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर चलूंगा। क्षेत्र के सभी निवासियों को उनका हक दिलाने के लिए मैं दिन-रात काम करूंगा। अपने क्षेत्राधिकार से आगे बढ़कर भी जनमानस की मदद सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार उर्फ मौसम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कटेहरी
जनता की उम्मीदों पर उतरेंगे खरा
टांडा ब्लॉक में नए युग की शुरुआत हुई है। न सिर्फ क्षेत्र पंचायत सदस्यों, वरन आम नागरिकों को भी आने वाले दिनों में यह एहसास हो जाएगा कि उनका निर्णय सर्वथा उपयुक्त था। उन्होंने जो विश्वास मुझे प्रमुख बनाकर किया है, उसे कहीं से झटका नहीं लगने पाएगा। मैं आम जनता तथा बीडीसी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। विकास की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, वह सब उठाए जाएंगे।
-सुरजीत वर्मा, ब्लॉक प्रमुख टांडा
पूरी मजबूती से कराएंगे विकास कार्य
जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शामिल भियांव विकास खंड में विकास के कार्य पूरी मजबूती से होंगे। आम नागरिकों के हितों की भी रक्षा मैं सुनिश्चित करूंगा। मेरा जुड़ाव बीडीसी सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस से भी बना रहेगा। उनसे जरूरी फीडबैक मैं लेता रहूंगा। ब्लॉक प्रमुख के तौर पर मेरा पहला अनुभव है। मैं इसके बावजूद सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा।
-गौरव सिंह, ब्लॉक प्रमुख भियांव
आम जनता की करेंगे सेवा
मैं बसखारी विकास खंड में पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुका हूं। मुझे यह अच्छे से मालूम है कि जनता की सेवा कैसे की जाती है। ब्लॉक प्रमुख न रहने के दौरान भी मैं जनसेवा को प्राथमिकता देता आया हूं। अब ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद मैं बतौर ब्लॉक प्रमुख आम जनमानस की सेवा और मजबूत ढंग से कर सकूंगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मैं अपने साथ लेकर चलूंगा।
-संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख बसखारी
नहीं मिलेगा किसी को शिकायत का मौका
भाजपा व बीडीसी सदस्यों ने मुझे ब्लॉक प्रमुख बनने का गौरव प्रदान किया है। मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मेरे परिवार में पहले भी अन्य सदस्य तमाम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। मैं सभी के सहयोग व साथ के बूते आम जनमानस को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करवाने का कार्य करूंगी। किसी को भेदभाव या शिकायत करने का मौका नहीं मिलने पाएगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मेरे परिवार के सदस्य जैसे हैं।
-निर्मला सिंह, ब्लॉक प्रमुख भीटी
विकास के साथ होगा सबका सम्मान
जलालपुर विकास खंड में जनता के आशीर्वाद से मुझे जो एतिहासिक जीत मिली है, मैं उसका पूरा सम्मान तय करूंगा। एक साधारण से व्यक्ति को ब्लॉक प्रमुख बनाने का जो कार्य जलालपुर की जनता ने किया है, उसका संदेश ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं सभी की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। सभी क्षेत्रों का विकास तय करते हुए जन-जन का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।
-त्रिभुवन, ब्लॉक प्रमुख जलालपुर
ब्लॉक को बनाएंगे आदर्श विकास खंड
विकास खंड रामनगर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आशीर्वाद से मुझे पहली बार ब्लॉक प्रमुख बनने का मौका मिला है। मैं इसे सेवा के उच्च शिखर तक ले जाऊंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि बड़ों के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से मैं रामनगर ब्लॉक को आदर्श विकास खंड के तौर पर स्थापित करूं। मेरी प्राथमिकता यह होगी कि योजनाओं का लाभ पात्रों को बेहतर ढंग से मिले। विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से हों।

-विकास यादव, ब्लॉक प्रमुख रामनगर
फरियादियों को नहीं होने दी जाएगी दिक्कत
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मुझे ब्लॉक प्रमुख बनने का मौका मिला है। मैं सभी को साथ लेकर चलूंगी। मैं पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे दोबारा विकास कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा का अवसर मिला है। मेरी प्राथमिकता होगी कि योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचे। ब्लॉक आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए।
-विनीता कनौजिया, ब्लॉक प्रमुख जहांगीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed