{"_id":"6824d21a4df7e33b750014fe","slug":"development-work-will-be-done-at-a-fast-pace-in-nagar-panchayat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134651-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेज गति से नगर पंचायत में कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेज गति से नगर पंचायत में कराए जाएंगे विकास कार्य
Wed, 14 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 14 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने बुधवार को जहांगीरगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। नगर को स्वच्छ बनाए जाने के लिए लोगों को इसमें सहयोग करना होगा। वहीं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वार्डों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। कर्मचारियों के बैठक के बाद उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी के अलावा सभासदों के साथ भी बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की। ईओ ने बताया कि विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में कार्य योजना बनाकर विकास की एक नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। (संवाद)