फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Develop the tendency to learn in children

बच्चों में विकसित करें सीखने की प्रवृत्ति

Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Develop the tendency to learn in children
अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित बीआरसी कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेतीं आंगनबाड़ी कार्यक? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी बीआरसी कार्यालय के तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय स्थित उत्सव वाटिका में अर्ली चाइल्ड केयर एजूकेशन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पठन-पाठन के बेहतर तरीकों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति का विकास करना होगा। सीखने से बच्चे चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीएसए कार्यालय के प्रशिक्षक सुरेश कुमार तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी रामचंद्र मौर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें सीखने की प्रवृत्ति का विकास करना है। जब बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति का विकास होगा, तभी वे चीजों को बेहतर ढंग से सीख सकेंगे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य ने कहा कि छोटे बच्चों को खिलौनों व अन्य माध्यम से अक्षर ज्ञान शब्द ज्ञान, अंक ज्ञान आदि कराया जाना प्रस्तावित है। अध्यापकों तथा नोडल अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण में जो भी बताया जा रहा है, उसके अनुसार बच्चों को शिक्षित किया जाए तो बच्चों को शिक्षा में रुचि पैदा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना इसका प्रमुख उद्देश्य है, जिससे वर्तमान समय में जो बच्चे किताबों से दूर भागने का प्रयास करते हैं, उन्हें किताबों से जोड़ा जा सकता है। संचालन गंगादीन यादव ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षक अनुराधा पटेल, सहायक अध्यापक पूजा मिश्रा, सहायक अध्यापक मोनिका आदि मौजूद रहीं। एआरपी गंगादीन यादव ने बताया प्रशिक्षण में कुल 214 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 135 सहायक अध्यापक एवं 50 नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed