फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Despite the restriction, joined in 67 post of NHM

रोक के बावजूद एनएचएम के 67 पदों पर करा दी जॉइनिंग

Sat, 25 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Despite the restriction, joined in 67 post of NHM
एनएचएम - फोटो : symbolic

एनएचएम भर्ती मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आनन-फानन में जारी की गई भर्ती सूची को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। 75 पदों पर सफल अभ्यर्थियों की सूची घोषित करने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में 67 अभ्यर्थियों की जॉइनिंग भी आनन-फानन में करा दी गई।

विज्ञापन


इसके बाद शेष आठ अभ्यर्थियों की जॉइनिंग पर रोक लगा दी गई। सवाल यह खड़ा हो रहा कि इतने कम समय में सभी अभ्यर्थियों को सूचना कहां से, क्यों और कैसे उपलब्ध कराई गई, जबकि जॉइनिग की अंतिम तिथि 31 मार्च तक थी।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत कुल 89 पद के लिए रिक्ति निकली थी। अलग-अलग पद के लिए निकाली गई इस रिक्ति के सापेक्ष 75 पद के लिए आए आवेदन के बाद आवश्यक प्रक्रिया निपटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार गठन के बाद जब नियुक्तियों पर रोक का क्रम शुरू हुआ तो आननफानन में 23 मार्च को यहां स्वास्थ्य विभाग ने 75 सफल अभ्यर्थियों की सूची शाम साढ़े चार बजे सीएमओ कार्यालय के सूचना पट पर अंकित कर दिया।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक 23 मार्च को ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी जिलों के सीएमओ को एनएचएम की नियुक्ति पर तत्काल रोक के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद खास बात यह कि 23 मार्च को सूची जारी करने के 24 घंटे के भीतर ही 67 अभ्यर्थियों की जॉइनिंग भी करा दी गई।


इन अभ्यर्थियों को इतनी जल्दी सूचना कहां से मिली, यह सवालों के घेरे में है। इस बीच आठ अभ्यर्थियों की जॉइनिंग नहीं हो पाई है। सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह ने बताया क‌ि भर्ती नियमानुसार हुई है। रोक का आदेश व्हाट्सएप ग्रुप पर मिला था लेकिन तब तक 67 जॉॅइनिंग हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed