{"_id":"610197bd8ebc3e09300c6c78","slug":"department-tops-in-disposal-of-complaints-on-the-portal-ambedkar-nagar-news-lko5888835128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में अव्वल रहे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में अव्वल रहे विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट ने कोविड में आयी शिकायतों का तत्परता से किया समाधान।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में जिले के विभिन्न विभागों ने अच्छी प्रगति दिखाई । कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य व राशन से संबंधित 206 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। इस बीच 2014 से लेकर अब तक कुल 50 हजार से अधिक शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हुईं। इनमें से 1802 शिकायतों का निस्तारण होना शेष है। अधिकारियों के अनुसार तमाम मामले कोर्ट में लंबित होने के चलते निस्तारित नही हो पा रहे हैं।
आम नागरिकों की समस्याएं पोर्टल पर दर्ज कर उनका तेजी से निस्तारण सुनिश्चित करने की पहल राज्य सरकार ने की है। इसकी नियमित समीक्षाएं भी जिले से लेकर राज्य स्तर पर होती आ रही हैं। नतीजा यह है कि शिकायतों के निस्तारण को लेकर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जरूरी तत्परता बरती जा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो वर्ष से लगातार विकास कार्यक्रमों व अन्य मामलों में अंबेडकरनगर जनपद पहले स्थान पर दर्ज होता रहा। आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतें कोरोना संक्रमण के दौरान काफी कम हुईं।
कोरोना संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अलग-अलग तरह के कुल 162 मामले नागरिकों ने दर्ज कराए थे। जिला प्रशासन की नियमित समीक्षा व जरूरी निर्देशों के चलते यह सभी मामले निस्तारित कर दिए गए। राशन से संबंधित 44 मामले सामने आए थे। पोर्टल पर यह मामले दर्ज होने के बाद इनका निस्तारण भी प्रशासन ने करवा दिया। बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के दौरान अन्य तरह के मामले पोर्टल पर दर्ज नही हुए थे। इस बीच वर्ष 2014 से अब तक 50 हजार 844 मामले पोर्टल पर दर्ज हो चुके हैं। इनमें से सिर्फ 1802 मामले ही निस्तारित नही हुए हैं। 48 हजार 698 मामले समय से निस्तारित कर दिए गए। जबकि 344 मामले समय अवधि के बाहर निपटाए गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार जो मामले लंबित हैं उनमें से ज्यादातर मामले कोर्ट में चल रहे हैं। कुछ मामले ऐसे हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया अपनायी जा रही है। जल्द ही कुछ और मामले भी निस्तारित हो जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा कहते हैं कि पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में अक्सर अधिकारियों की बैठक कर जरूरी प्रगति सुनिश्चित की जाती है। इसके चलते ही पिछले कुछ दिनों में समस्याओं के निस्तारण में अपेक्षित तेजी देखने को मिली है।
शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण
पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश है कि वे इसे अत्यंत गंभीरता से लें। नियमित समीक्षा के चलते इसमें अच्छी प्रगति सामने आयी है। इसे और बेहतर किया जाएगा। -सैमुअल पॉल एन, डीएम